क्या गुड़ खांसी के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 13:24

बदलते मौसम की सर्दी-खांसी को तुरंत ठीक करेगा काला गुड़, बस खाने से पहले इसमें मिला लें ये 1 चीज

मौसम फिर से बदल रहा है और आपको भी तपती गर्मी के मौसम से कुछ तो राहत जरूर मिली होगी। दरअसल, सितंबर के महीने के अंत में आते-आते मौसम का तापमान काफी हद तक गिर जाता है और यहां तक कि लोग अपने एसी व कूलरों को बंद करके रख देते हैं। लेकिन यह मौसम जितना राहत भरा है, उतना ही परेशान कर देने वाला भी है। क्योंकि चिपचिपी गर्मी के बाद अचानक से आने वाली ठंड के कारण कई बार लोगों को जुकाम व खांसी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए एक पूरी तरह से देशी नुस्खा लाएं हैं जिसकी मदद से आप बदलते मौसम में भी खांसी व जुकाम जैसे लक्षणों से अपने आप को बचा सकते हैं। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है काला गुड़ जिसे आम भाषा में पुराना गुड़ भी कहते हैं, बदलते मौसम में आपका लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे -
काले गुड़ के फायदे (black jaggery benefits)

बहुत से लोगों को गुड़ खाना बेहद पसंद होता है और खाना-खाने के बाद उन्हें बाद में एक छोटा सा टुकड़ा गुड़ का खाए बिना उनका खाना हजम नहीं होता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि काला गुड़ भी अनेक काम के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसकी चिपचिपी प्रकृति गले को साफ करने में बेहद कामयाब होती है। अगर बदलते मौसम में आपकी तबीयत भी खराब हो रही है, तो आप निम्न में से कोई एक चीज मिलाकर पुराने गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

काले गुड़ में मिलाएं हल्दी - पुराने गुड़ के सेवन से खांसी व अन्य फ्लू के लक्षणों को दूर किया जा सकता है, लेकिन अगर उसमें हल्दी मिला दी जाए तो उसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हल्दी नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
काले गुड़ में मिलाएं सौंठ - गले में खराश, खांसी या बुखार जैसी समस्या है, तो आप काले गुड़ में थोड़ी सी सौंठ भी मिला सकते हैं। इन दोनों का मिलाकर सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी परेशानियों से बहुत ही जल्द राहत मिलती है।

पुराने गुड़ का बनाएं काढ़ा (jaggery decoction)

हालांकि, अगर आप गुड़ में कुछ भी मिलाना नहीं चाहते हैं और आपको जल्द से जल्द सर्दी-जुकाम के लक्षणों से राहत पानी है, तो सबसे अच्छा तरीका है इसका काढ़ा बनाकर पीने का। गुड़ का काढ़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक गिलास पानी लेना है और उसे आंच पर रख देना है। जब पानी उबलने लगे तो उसमें 50 ग्राम काला गुड़ डाल दें और आंच को धीमा कर दें। 20 से 30 मिनट तक उबलने के बाद उसे उतार लें। ठंडा होने के बाद उसे छान लें और उसका सेवन करें। अगर मात्रा ज्यादा है, तो आप इसे दो बार करके भी पी सकते हैं, बस आपको इसे थोड़ा सा गर्म करना होगा।

इस बात का रखें ध्यान
जिस प्रकार आजकल अलग-अलग बीमारियां फैल रही हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की भी जरूरत है। अगर आपको लगता है कि आपको ये लक्षण 2 दिन से भी ज्यादा समय से हो रहे हैं या फिर लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं, तो ऐसे में डॉक्टर से आपको संपर्क कर लेना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info